बकाया वेतन लेकर तीन अस्पतालों के डॉक्टरों का जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 16 October 2020

बकाया वेतन लेकर तीन अस्पतालों के डॉक्टरों का जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन

नॉर्थ दिल्ली एमसीडी संचालित कुछ अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टरों ने कई माह से वेतन ना मिलने के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को जंतर-मंतर पर संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। हिन्दू राव अस्पताल, कस्तूरबा अस्पताल और राजन बाबू टीबी अस्पताल के डॉक्टरों ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। डॉक्टर्स के संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि मुद्दे पर गंभीरता से कोई विचार नहीं हो रहा है, इसलिए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जा रहा है।

हिन्दू राव अस्पताल रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिमन्यु सरदाना ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अस्पतालों के अन्य डॉक्टरों ने जंतर-मंतर से इंडिया गेट तक मोमबत्ती मार्च निकाला। हम अपना बकाया वेतन चाहते हैं। गौरतलब है कि यह संगठन कई दिन से प्रदर्शन कर रहा है और पिछले तीन महीने का बकाया वेतन जारी करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चला गया है। वहीं, कस्तूरबा अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर बुधवार से एक सप्ताह की हड़ताल पर हैं।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जयप्रकाश ने बुधवार रात एक ट्वीट में दावा किया, ‘‘आज, सभी डॉक्टरों, नर्सों, अन्य चिकित्साकर्मियों का वेतन जारी कर दिया गया और समूह सी और डी व अन्य कर्मियों का वेतन जल्द जारी कर दिया जाएगा। वहीं महापौर ने जुलाई माह का वेतन जारी करने की बात कही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Doctors of three hospitals take demonstrations at Jantar Mantar by taking outstanding salaries


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T15r3B

ADD











Pages