दीपावली से पहले तमाम फीडरों के जंपर बदले जाएंगे ताकि लोड बढ़ने पर ना आए फाल्ट - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 27 October 2020

दीपावली से पहले तमाम फीडरों के जंपर बदले जाएंगे ताकि लोड बढ़ने पर ना आए फाल्ट

दीपावली पर जिलेभर में निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति के लिए बिजली निगम की तरफ से मेंटेनेंस अभियान चलाया जाएगा ताकि इस समय फाल्ट की वजह से बिजली प्रभावित नहीं हो।

साथ ही निगम की तरफ से तमाम फीडरों में जंपर बदले जाएंगे ताकि फाल्ट की संभावना को पूरी तरह से समाप्त किया जा सके। फिलहाल निगम ने लाइनों के नीचे आने वाले पेड़ों की कटिंग का काम शुरू कर दिया है।

बिजली की मांग बढ़ी, निगम के लिए फायदेमंद
फिलहाल निगम की तरफ से जिले में अब प्रतिदिन 51 लाख यूनिट के आसपास आपूर्ति की जा रही है। दीपावली के समय बिजली की खपत काफी अधिक बढ़ जाती है जिससे यह शहर के साथ गांवों में यह खपत लगभग 9 से 10 लाख यूनिट होती है।

इसी को देखते हुए निगम की तरफ से पूरे सर्कल में विशेष मेंटीनेंस अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सभी फीडरों के जंपर बदले जाएंगे। चूंकि अब दीपावली की वजह से लोड अत्यधिक बढ़ जाता है जिससे बारिश के दौरान जंग खाए जंपर फाल्ट की वजह बन जाते हैं। इसको देखते निगम की तरफ से सभी फीडरों के जंपर बदले जाएंगे।

फिलहाल ग्रामीण फीडरों पर यह काम प्रारंभ किया जा चुका है और शहरी क्षेत्र में पेड़ों की कटिंग करने के बाद यह कार्य किया जाएगा। उधर दीपावली पर होने वाली सजावट की वजह से निगम को अधिक बिल भी मिलता है जिससे पूरे शहर में 24 घंटे बिजली दी जाएगी।

गांवों में भी नहीं होगी कटौती

दीपावली सीजन के लिए निगम की तरफ से ग्रामीण क्षेत्रों में भी 22 से 23 घंटे तक की बिजली आपूर्ति का प्रावधान किया है। हालांकि जिले में जगमग योजना की वजह से अधिकांश गांवों में 24 घंटे आपूर्ति किए जाने का दावा निगम का है लेकिन अधिकांश गांवों में 20 घंटे तक बिजली मिल रही है।

दीपावली सीजन के दौरान गांवों की भी बिजली आपूर्ति का समय बढ़ाया जाएगा। वहीं दीपावली के दिन भी निर्बाध आपूर्ति रहेगी।

सभी फीडरों को किया जाएगा फाल्ट मुक्त : एसई
दीपावली के त्योहार को देखते हुए फिलहाल शहर में पेड़ों की कटिंग का काम शुरू किया जा चुका हैं। वहीं तमाम फीडरों के जंपर भी बदले जाएंगे ताकि दीपावली पर आपूर्ति में किसी भी तरह बाधा नहीं आए। चूंकि अब लोड़ बढ़ जाता है इसलिए फाल्ट नहीं आए इसके लिए लाइनों की भी मरम्मत कराई जा रही है।
-पीके चौहान, एसई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Before Deepawali, all the feeders will be replaced with jumper so that the fault does not come due to increasing load


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34yOO60

ADD











Pages