कॉलेजों में मंच की बजाय ऑनलाइन होगी प्रतिभा खोज प्रतियोगिताएं - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 30 October 2020

कॉलेजों में मंच की बजाय ऑनलाइन होगी प्रतिभा खोज प्रतियोगिताएं

हर साल सैकड़ों विद्यार्थियों की भीड़ के सामने कॉलेजों में मंच पर विद्यार्थी प्रस्तुत नहीं दे सकेंगे। कोविड-19 के कारण इस बार चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय और संबंद्ध कॉलेजों में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के डायरेक्टाेरेट ऑफ यूथ एंड कल्चरल अफेयर्स की तरफ से सभी प्रिंसिपल व यूटीडी के सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

इस बार प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में केवल सोलो प्रतियोगिताएं ही आयोजित की जाएंगी और वह भी डिजिटल प्लेटफार्म के जरिये होंगी। दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित कॉलेज अपनी सुविधा के अनुसार इसकी तिथि तय करेंगे और कार्यक्रमों का आयोजन ऑनलाइन करेंगे। विजेता प्रथम, द्वितीय व तृतीय विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

इन प्रतियोगिता के आयोजन के बाद उनका परिणाम विश्वविद्यालय के पास 31 जनवरी तक भेजना होगा। इसके लिए 31 जनवरी से पहले कॉलेजों को एपीआर शीट भरकर भेजनी होगी, जिसमें विद्यार्थियों के बैंक अकाउंट नंबर सहित अन्य जानकारी भरनी होगी। यदि यह स्पष्ट नहीं होगा तो कॉलेजों को प्राइज मनी जारी नहीं की जाएगी। प्रथम आने वाले विजेताओं को 600, द्वितीय को 500 व तृतीय को 400 रुपए की राशि दी जाएगी। वहीं चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के यूथ एंड कल्चरल अफेयर्स निदेशालय ने अपना पहला वार्षिक कैलेंडर जारी किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35Tt04o

ADD











Pages