सरकारी काम में बाधा डालने व धमकी देने के आरोप में केस दर्ज - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 30 October 2020

सरकारी काम में बाधा डालने व धमकी देने के आरोप में केस दर्ज

बल्हेड़ा गांव के एक किसान के खिलाफ शुगर मिल के कर्मचारी के कार्य में बाधा पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। बल्हेड़ा गांव में गन्ने का सर्वे करने के लिए शुगर मिल कर्मचारी जसमेर सिंह किसान सबदर के खेत में गन्ने का सर्वे करने के लिए गया था तो किसान ने मिल कर्मचारी का रास्ता रोककर गलत व्यवहार किया और जबरदस्ती सर्वे करवाने के लिए धमकाया।

इतना ही नहीं किसान ने कर्मचारी की बाइक के आगे अपनी मोटरसाइकिल लगाकर जबरदस्ती गन्ना लिखवाने को कहा। मिल की प्रबंध निदेशक अदिति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि इसके बाद सात अक्तूबर को यही कर्मचारी मिल अधिकारियों के साथ दोबारा किसान के खेत में गन्ने का सर्वे करने के लिए गया। जहां पर किसान मिल कर्मचारी जान से मारने की धमकी देने लगा।

सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मिल कर्मचारी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने शुगर मिल की प्रबंध निदेशक की शिकायत के आधार पर आरोपी किसान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कंवर सिंह ने बताया कि शुगर मिल की प्रबंध निदेशक अदिति की शिकायत के आधार पर आरोपी किसान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

नहर में हाथ-पांव बंधे लाश मिली, हत्या की आशंका

कलवेहड़ी के निकट आवर्धन नहर से शुक्रवार को अज्ञात व्यक्ति का गला हुआ शव बरामद हुआ है। मृतक के दोनों पैर रस्सी से बंधे हुए थे। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी।
थाना प्रभारी मुनीष कुमार का कहना है कि हत्या की आशंका को देखते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TFVn0g

ADD











Pages