एडवोकेट से मोबाइल छीनने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 30 October 2020

एडवोकेट से मोबाइल छीनने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

13 अक्टूबर शाम के समय महाराणा प्रताप चौक से एडवोकेट से मोबाइल छीनने वाले बाइक सवार दोनों आरोपियों को सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । शुक्रवार को आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है । पुलिस का कहना है कि स्नेचिंग करने वाले आरोपियों को पकड़ने में लगे हुए हैं।

एडवोकेट संदीप गुप्ता वासी जुंडला गेट ने शिकायत दी थी कि बाइक सवार दो युवक उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए थे। इस संबंध में संदीप गुप्ता के बयान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सहायक उप निरीक्षक जयपाल ने जांच करते हुए 29 अक्टूबर को आरोपी चिराग व साहिल वासी कटा बाग को गुप्त सूचना के आधार पार्श्वनाथ सिटी करनाल से गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल व छीने गए मोबाइल फोन को बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी चिराग द्वारा स्नेचिंग के एक और मामले का खुलासा किया गया। इस मामले में आरोपी जमानत पर बाहर था। आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।

बाजार में कपड़ा खरीदने आई महिला का पर्स चोरी, 20 हजार व झुमके थे पर्स में

बाजार में कपड़ा खरीदने आई एक महिला का पर्स चोरी हो गया। उसमें 20 हजार रुपए, कानों के झुमके समेत डॉक्यूमेंट्स थे। सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। दिन में दुकान में भीड़ होने के कारण दुकानदार ने भी सीसीटीवी कैमरे चैक नहीं किए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जुंडला गांव की संतरो देवी ने शिकायत दी कि 28 अक्टूबर दोपहर को करनाल बाजार में कपड़ा खरीदने आई थी। मेरे पास पर्स में 20 हजार रुपए, कानों के झुमके, एटीएम, पास बुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड था। मैं कपड़ा खरीदने में व्यस्त हो गई और थोड़ी देर बाद मैंने देखा कि मेरा पर्स गायब है। मैंने दुकानदार से भी गुजारिश की कि सीसीटीवी कैमरे में देख कर बता दें कि किसी ने चुराए तो नहीं, परंतु उसने भी मेरी बात पर कोई ध्यान नहीं दिया और कहा कि वह रात को सीसीटीवी फुटेज दिखाएगा। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34Gf52o

ADD











Pages