बाजरा की धीमी खरीद से नाराज किसानों का बावल अनाजमंडी में धरना जारी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 13 October 2020

बाजरा की धीमी खरीद से नाराज किसानों का बावल अनाजमंडी में धरना जारी

बावल अनाज मंडी में बाजरा की धीमी गति से चल रही खरीद के विरोध में किसानों द्वारा शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को भी जारी रहा। इस अवसर पर किसान वक्ताओं ने कहा कि सरकार की मंशा ठीक नहीं है और इस प्रक्रिया में सुधार की बजाय हठधर्मिता को अपना रही है।

किसान संघर्ष समिति के संयोजक रामकिशन महलावत ने कहा कि बावल मंडी में बेहद धीमी गति से बाजरा की खरीद होने से किसान परेशान हैं। मैसेज भेजकर केवल कुछ ही किसानों को बुलाया जा रहा है जबकि पंजीकृत किसानों की संख्या बहुत अधिक है। सरकार ने खरीद का समय 15 नवंबर तक तय किया और जितनी संख्या में किसान बुलाए जा रहे हैं।

उससे लगता नहीं है कि तमाम किसानों को बाजरा बेचने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर एक दिन में 100 से अधिक किसानों को बुलाने की मांग करके बाजरा खरीद को सुचारू करने की मांग भी की गई लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।

मंडी में अभी भी बाजरा की खरीद बेहद धीमी गति से चल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार या तो शेड्यूल जारी करके बाजरा खरीदे अथवा प्रतिदिन किसानों की संख्या बढ़ाए अन्यथा उनका अनिश्चितकालीन धरना लगातार चलता रहेगा। धरना में समिति के जिला अध्यक्ष भजनलाल, खंड अध्यक्ष महेन्द्र सिंह, सुमेर सिंह, सूरज सिंह, रामकंवार, प्रभुदयाल, रणजीत सिंह, छोटूराम, रामकिशोर मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Angry farmers continue to picket in Bawal grain market due to slow purchase of millet


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nQsso0

ADD











Pages