एसआई बनकर धमकाता, फिर कहा- नौकरी के नाम पर पैसे लेने का अधिकारियों को पता लग चुका, उसे भी निकाल दिया - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 5 October 2020

एसआई बनकर धमकाता, फिर कहा- नौकरी के नाम पर पैसे लेने का अधिकारियों को पता लग चुका, उसे भी निकाल दिया

एसपी ऑफिस में क्लर्क, छछरौली थाने में एएसआई और मधुबन में अंडरट्रेनी सबइंस्पेक्टर कहकर लोगों को ठगने वाला असली सब इंस्पेक्टर की तरह लोगों को धमकाता था। पीड़ित पक्ष की उसके धमकाने की कई ऑडियो रिकॉर्डिंग है। इसमें अगर किसी ने उसके एसपी ऑफिस में न लगाने होने की बात कही तो वह उसे धमकाता था।

इतना ही नहीं, देख लेने तक की धमकी देता था। वहीं एक रिकार्डिंग में यह भी सामने आया है कि खुद आरोपी सन्नी यह कह रहा है कि साहब को उसके बारे में पता चल गया था कि उसने नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे लिए हैं इसलिए उसे नौकरी से निकाल दिया गया।

यानी कि इस बात ये यह क्लियर होता दिख रहा है कि पुलिस अधिकारियों को पता था कि सन्नी गलत काम कर रहा है। इसके बाद भी उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया। नौकरी लगवाने के नाम पैसे लेने की लिखित शिकायत पर भी इसलिए केस दर्ज नहीं किया गया, क्योंकि मामला एसपी ऑफिस से जुड़ता दिख रहा है। हालांकि अंडरट्रेनी वकील की एक शिकायत पर जरूर उसके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।

इस शिकायत पर केस नहीं : सन्नी ने कुछ बेरोजगारों को डीसी की ओर से खुद ही लेटर बनाकर नौकरी का झांसा दिया था और उनसे पैसे ठगे। वह खुद को बताता था कि एसपी ऑफिस में क्लर्क है। बाद में कहने लगा कि छछरौली थाने में एएसआई लग गया है। कुछ पुलिसकर्मियों के नाम पर रौब भी झाड़ता था। एक युवक ने शिकायत पुलिस को दी थी लेकिन उस पर कोई केस दर्ज नहीं किया और थाने में ही समझौता करा दिया गया।

नौकरी का झांसा देकर पैसे लेने वाली युवती से बातचीत का ऑडियाे

​​​​​​​युवतीः हमें पता चला आप वहां पर नहीं लगे हुए।
सन्नीः मैं वहां लगा हुआ था। मेरा उसी दिन पर्चा कट गया था। वहां पता चला गया वह पैसे लेकर नौकरियां लगवा रहा। साहब ने उसे बाहर कर दिया गया था।
युवतीः हम मेरे पैसे कब देंगे।
सन्नीः मैं दे दूंगा। शिकायत देने वाले कहां तक जाएंगे। थाने तक जाएंगे। थाने वालों की हिम्मत नहीं, उससे पैसे निकलवा लेंगे। अब उसका हौसला बढ़ गया। वह किसी से नहीं डरता। एक शिकायत दी थी, मैं उसी दिन बाहर गया गया था।
युवतीः ये तो है हमारे पैसे तो दे दो।
सन्नीः थाने वाले ऑनलाइन रिकॉर्ड मांगते हैं। इसका कोई रिकाॅर्ड नहीं है इसलिए इसमें कुछ नहीं होगा।
हितेश की बातचीत का ऑडियो
सन्नीः हितेश मेरे घर यह क्यों कहकर गया कि वह कहीं नहीं लगा हुआ।
युवकः वहां इंक्वायरी कराई, हितेश ने बताया कि वह वहां नहीं लगा हुआ है।
सन्नीः मैं सुबह बता दूंगा कहां लगा हूं।
(नोटः ऑडियो हितेश पक्ष ने उपलब्ध कराई गई, हम इनकी पुष्टि नहीं करते)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Threatened to become SI, then said- Officers came to know about taking money in the name of job, also fired it


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2F2PuXh

ADD











Pages