
देसराज कॉलोनी की रहने वाली महिला 12 अगस्त को बच्चों और पति को घर में सोता छोड़ घर से प्रेमी संग फरार हो गई। वह 30 हजार रुपए भी ले गई। मंगलवार सुबह उसके दो मासूम बच्चे तलाश में निकले।
वो रास्ता भटक गए। माधवराम ने बताया कि उसकी दूसरी शादी 14 साल पहले पूनम से हुई थी। वह मजदूरी करता है। पत्नी कॉलोनी में ही फैक्ट्री में 8 साल से काम करती थी।
12 अगस्त की रात को वह खाना खाकर सो गए। अगले दिन सुबह जागे तो देखा कि पूनम घर में नहीं थी। देखा तो अलमारी में रखे 30 हजार रुपए भी गायब थे। किला थाने में केस दर्ज करा दिया। पति ने बताया कि उसकी पत्नी प्रेेमी संग फरार हो गई थी। जिसका उसे कुछ दिन बाद पता चला। उसके दो बच्चे जिनमें 8 की बेटी और 4 साल का बेटा मंगलवार दोपहर 12 बजे अपनी मां को ढूंढने निकले थे। उन्हें राहगीर ने समाजसेवी की मदद से घर पहुंचा दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I0Ax9j