जीरी पहुंची मंडी, नमी हटने के बाद नए कानूनों के बवाल में बोली का इंतजार - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 11 October 2020

जीरी पहुंची मंडी, नमी हटने के बाद नए कानूनों के बवाल में बोली का इंतजार

जिले की अनाज मंडियों में धान की नई आवक शुरू हो गई है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी खरीद शुरू नहीं की गई है। फिलहाल मंडी में किसान की धान की जो फसल पहुंची है उसमें अभी नमी बताई जा रही है। जिले की अनाज मंडी परिसर में ढेरियां लगा इन्हें सुखाया जा रहा है। इसके बाद नए किसानों संशोधन के बवाल के बीच धान की फसल की बोली शुरू होगी। इस पर सभी की नजरें रहेंगी।

खरीद व उठान पर डीसी खुद रख रहे नजर

उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने जिला के किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने को आश्वस्त किया है। खरीद को लेकर किसानों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। वे खुद स्वयं भी खरीद व लिफ्टिंग के कार्य पर पूरी निगरानी रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कति कलानौर सब यार्ड से 277 क्विंटल बाजरे की लिफ्टिंग की गई और अब तक यहां से 475 क्विंटल बाजरे की लिफ्टिंग की जा चुकी है।

महम मंडी से 1200 क्विंटल की लिफ्टिंग की गई और अब तक महम मंडी से 9600 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है, जबकि अब तक महम मंडी में 13,578 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि शनिवार को महम में 443 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई थी। उन्होंने कहा कि खरीद व उठान के कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए वह स्वयं मंडियों का दौरा कर चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Giri reached the market, after the moisture is removed, new laws await bids


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34Onyzq

ADD











Pages