हुडा सेक्टरों में सीवरेज की बार-बार आ रही शिकायतों को लेकर सोमवार को हिसार से हुडा के एक्सईएन भूपेंद्र सिंह जींद पहुंचे। उन्होंने एसटीपी के अलावा सेक्टर 9 व अन्य जगहों का दौरा किया।
इस दौरान रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने अपनी समस्याएं रखी। सदस्यों ने एक्सईएन को बताया कि बार-बार सीवरेज की शिकायतों को देने के बावजूद उनका समाधान नहीं किया जा रहा है। घरों के बाहर व अंदर सीवरेज का गंदा पानी जमा होने लग गया है। इसके चलते परेशानी बढ़ चुकी है।
इस पर एक्सईएन भूपेंद्र सिंह ने जेई से पूरी जानकारी ली और हिदायत दी कि जो भी समस्याएं आ रही हैं, उन्हें तुरंत प्रभाव से दूर किया जाए। सेक्टर वासियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। लोगों ने बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी सीवरेज की है। आए दिन सीवरेज ब्लाॅक हो जाते हैं, जिससे परेशानी हो रही है। हुडा कार्यालय में शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं हो रही। इसलिए उन्हें एक्सईएन कार्यालय में शिकायत देनी पड़ी।
समय पर किया जाए समाधान
सेक्टर 9 की रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान रामनिवास ढिगाणा ने कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं होता है। जब भी कोई शिकायत दर्ज करवाता है तो उसका समाधान भी समय पर किया जाना चाहिए।
आगे से नहीं आएगी दिक्कत
सेक्टर वासियों की समस्याओं का समाधान समय पर किया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। भविष्य में कोई दिक्कत नहीं आएगी। -भूपेंद्र सिंह, एक्सईएन, हुडा, हिसार
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Sx13Jo