सड़क किनारे रोड़ी, डस्ट और रेत के स्टॉक को नगर निगम ने किया जब्त - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 17 October 2020

सड़क किनारे रोड़ी, डस्ट और रेत के स्टॉक को नगर निगम ने किया जब्त

सड़क किनारे रोडी, डस्ट व रेत का स्टॉक लगाने वालों पर नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम ने शहर में कई जगह पर जेसीबी लेकर सामान जब्त करने का अभियान चलाया। निगम के अधिकारियों ने कहा कि अवैध रूप से सड़क किनारे रेत व डस्ट डालने वालों को पहले नोटिस भी दिया था। लेकिन इन्होंने नोटिस पर गौर नहीं किया। कार्रवाई शहर के गोहाना रोड बाइपास, अशोक विहार व जाहरी रोड सड़क पर हुई। अतिक्रमण हटाते समय लोगों से निगम की नोंक-झोंक भी हुई। निगम टीम ने आठ जगह यह कार्रवाई की।

दाे दिन पहले दिए थे नोटिस

शहर के अंदर प्रवेश करने वाली सड़कों पर जगह-जगह लोगों ने अवैध रूप से निर्माण सामग्री डाल रखी है। जिसके चलते अक्सर सड़क पर हादसे होते रहते हैं। हवा चलने पर डस्ट व रेत लोगों की आंखों में लगता है। सर्दी के मौसम में कोहरे के कारण हादसों में और ज्यादा वृद्धि हो जाती है। इसी के चलते नगर निगम ने समय से पहले ही कार्रवाई करने के लिए कुछ दिन पहले ही एक रूपरेखा तैयार की थी। जिस पर अब ग्राउंड स्तर पर काम करना शुरू किया है।

नोटिस की अनदेखी, एक्शन में अधिकारी

नोटिस मिलने के बाद भी सड़क पर फैले निर्माण सामग्री के हालात बरकरार रहे। लोगों ने अनदेखी की तो अधिकारी भी एक्शन में आ गए हैं। निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए गोहाना रोड अशोक विहार व जाहरी अंडर ब्रिज की तरफ जाने वाले रास्ते पर फैले निर्माण सामग्री को उठवाया। इस दौरान कुछ ने विरोध किया तो निगम की टीम ने उनका सामान जेसीबी से ट्राली के अंदर जब्त किया।

निगम ने अब मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया

शहर की सड़काें लोगों ने रोडी, डस्ट डाल रखा है। जिन लोगों ने ऐसा कर रखा था उन्हें पहले ही नोटिस भेजे गए थे, लेकिन लोगों ने निर्माण सामग्री को सड़क पर फैलाए रखा। निगम ने अब मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान निगम टीम ने आठ जगह यह कार्रवाई की। - सुभाष चंद, ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Roads dump, dust and sand stock seized by municipal corporation


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31yP2s7

ADD











Pages