जिलेभर के सरकारी विद्यालयों के 110 विद्यार्थियों ने पाया पात्रता सूची में स्थान - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 17 October 2020

जिलेभर के सरकारी विद्यालयों के 110 विद्यार्थियों ने पाया पात्रता सूची में स्थान

एनटीएसई लेवल-वन के तहत हरियाणा साइंस टेलेंट सर्च स्कॉलरशिप की नवंबर-2019 परीक्षा की पात्रता प्रोविजनल सूची में जिले के 121 विद्यार्थियों ने अपना नाम दर्ज करवाया है। बड़ी बात ये है कि चयनित में 110 विद्यार्थी सरकारी स्कूलों से हैं, जबकि 6 विद्यार्थी हरियाणा बोर्ड निजी स्कूलों से व 5 विद्यार्थी सीबीएसई स्कूलों से शामिल हैं। एनटीएसई लेवल-वन की वर्ष 2020 की परीक्षा आगामी 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी, आवेदन एससीआरटी हरियाणा की वेबसाइट पर 20 अक्टूबर से किए जा सकते हैं।

जिला गणित विशेषज्ञ नीरज पाहुजा ने बताया कि जिले के सरकारी स्कूलों के 55 विद्यार्थियों को इस परीक्षा से पूर्व मेला ग्राउंड स्थित गर्ल्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल में शिक्षा विभाग द्वारा एनटीएसई की तैयारी करवाई गई थी। 55 विद्यार्थियों में से 34 विद्यार्थियों ने स्कॉलरशिप लिस्ट में स्थान पाया है। स्कॉलरशिप पाने वाले बच्चों को स्कूल की प्राचार्या जसबीर कौर व प्रवक्ता भारत भूषण की देखरेख में अध्यापकों अनिल आईतान, बलवान बाना, नवीन सिंगला, हरपाल मेहता, प्रहलाद, राजेश जैन, सूर्यप्रकाश, गौरव तिन्ना, पूनम, रेखा व रजनी ने बखूबी पूरी मेहनत से तैयारी करवाई थी।

हरियाणा साइंस टेलेंट सर्च स्कॉलरशिप में जिले के 121 बच्चों का चयन होना जिले के लिए गर्व की बात है। बड़ी बात ये है कि इन 121 बच्चों में से 110 बच्चे सरकारी स्कूलों से है। ये सब अध्यापकों और विद्यार्थियों की मेहनत से ही संभव हो पाया है। - संत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o1h4pD

ADD











Pages