कोरोना काल में मंदी के दौर से गुजर रहे बाजार के लिए आगामी डेढ़ महीना राहत भरा रहने वाला है। नवरात्रि के साथ शुरू हुआ त्योहारी सीजन नवंबर के आखिरी तक चलेगा। बाजारों में खासी रौनक व तेजी देखे जाने की उम्मीद रहेगी। कोरोना काल में डेढ़ माह तक बाजार पूरी तरह बंद रहा। उसके बाद भी खुला तो तरह-तरह के नियमों के साथ।
अब जाकर बाजार में पहले जैसी स्थिरता देखने को मिल रही है। लेकिन मास्क लगाना व सोशल डिस्टेंसिंग अभी अनिवार्य है। प्रशासन ने भी दीपावली तक हर रविवार को बाजार खोले जाने की छूट दे दी है। दुकानदार भी इस समय त्यौहारी सीजन को व्यापार की संजीवनी बूटी मान रहे हैं। मंदी में डूबे बाजार में अब तेजी आने के आसार हैं। नवरात्रि के साथ ही त्योहारी सीजन शुरू हो गया है।
बाजारों में खासी चहल पहल व भीड़-भाड़ देखने को मिली। त्यौहारी सीजन के साथ ही शादियों के सीजन भी शुरू हो रहे हैं। नवरात्रि के साथ जहां त्यौहार का सीजन शुरू हो जाता है, वहीं शादियों के सीजन की शुरुआत होती है। ऐसे में कारोबारियों को इन दिनों से उम्मीद बढ़ गई है। कारोबारी लॉकडाउन के दौरान हुए नुकसान को पूरा करने के लिए तैयार हो गए हैं।
पार्किंग व सुरक्षा बंदोबस्त की जरूरत
त्योहारी सीजन में बाजारों में जाम की समस्या रहती है। इसे लेकर पार्किंग के इंतजाम की जरूरत रहेगी। भारी वाहन भी बाजारों में आ जाते हैं। जिससे जाम की समस्या और बढ़ जाती है। ऐसे में प्रशासन को समय रहते पार्किंग व ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारना होगा।
गैजेट्स हो रहे ज्यादा सेल : कारोबारी
कारोबारियों का कहना है कि अभी तक बाजार में सिर्फ वही आते थे जिन्हें अपनी जरूरत की वस्तुएं लेनी होती थी। लेकिन त्यौहारी दिनों में हर कोई शॉपिंग करने के लिए निकलता है। गारमेंटस, किरयाणा स्टोर, डेकोरेशन आईटम, इलैक्ट्रोनिक्स, मोबाइल, ज्वैलरी, हैंडलूम, जनरल स्टोर, ऑटोमोबाइल्स में नई चीजों के साथ आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IHM1Pt