बल्लभगढ़ में हुई छात्रा की हत्या मामले में सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 28 October 2020

बल्लभगढ़ में हुई छात्रा की हत्या मामले में सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से बल्लभगढ़ में कॉलेज के बाहर बीकॉम की छात्रा निकिता की हत्या के विरोध में सीटीएम के माध्यम से सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिला संयोजक वीरेंद्र कुश एवं विश्वविद्यालय सचिव पवन रेढू ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सीएम से मांग करता है कि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दी जाए, अन्यथा विद्यार्थी परिषद छात्रा की हत्या के विरोध में सड़कों पर आकर आंदोलन करेगा।

जींद नगर मंत्री मुदिता सैनी एवं हिंदू कॉलेज संयोजिका निशी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सरकार से इस घटना की सीबीआई जांच की मांग करती है ताकि पता चल सके कि इस घटना के साथ ऐसे असामाजिक तत्वों की अन्य मंशा क्या है। विद्यार्थी परिषद सरकार से मांग करती है कि महिलाओं के साथ हो रही ऐसी घटनाओं के खिलाफ सख्त से सख्त कानून बनाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की वारदातों का सामना समाज को न करना पड़े। इस अवसर पर अजय आर्य, पूजा, दीपक दक्ष, नवीन मलिक, सोनू मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34Ayf9F

ADD











Pages