हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसडीएम से की जांच करवाने की मांग - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 28 October 2020

हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसडीएम से की जांच करवाने की मांग

सिंघाना गांव में 15 दिन पहले हुई 3 साल के बच्चे की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने शहर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। बाद में लघु सचिवालय पहुंचकर ग्रामीणों ने सीटीएम होशियार सिंह को ज्ञापन सौंपकर मामले की एसडीएम से जांच करवाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि यदि 10 दिन के अंदर मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो वे इसके विरोध में शहर में आंदोलन शुरू कर देंगे।

बुधवार सुबह बहुजन समाज पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष सुखदेव मेहरा के नेतृत्व में मृतक बच्चे के परिजन व अन्य ग्रामीण नेहरू पार्क में एकत्र हुए। इसके बाद शहर में नारेबाजी करते हुए ग्रामीण लघु सचिवालय पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने सीटीएम होशियार को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि 13 अक्टूबर को 3 वर्षीय अर्जुनराज की हत्या कर शव को होद में फेंक दिया गया। इस हत्याकांड को गांव के ही दो युवक ने अंजाम दिया। कई दिन बाद पुलिस ने मामले में दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

लेकिन इसके बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही। पुलिस आरोपियों को बचा रही है। ग्रामीणों ने सीटीएम को कहा कि वे इस मामले की एसडीएम से जांच चाहते हैं। ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। इसके लिए प्रशासन को 10 दिन का वे समय दे रहे हैं। यदि इस दौरान कार्रवाई नहीं की गई तो फिर वे सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। सीटीएम होशियार सिंह ने आश्वासन दिया कि वे इस मामले के बारे में डीसी को अवगत कराएंगे। इसके बाद में मामले में कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37QKa5e

ADD











Pages