
जींद-हांसी रोड पर स्थित नारनौंद की अनाज मण्डी में धान की फसल खरीद ने जोर पकड़ना आरम्भ कर दिया है। अब तक अलग-अलग किस्म की 1 लाख 2 हजार 109 क्विंटल धान व लोहारी के प्रचेज सैंटर से 1421 क्विंटल कपास की खरीद हो चुकी है। मण्डी के सचिव राहुल कुण्डू ने बताया कि नारनौंद की अनाज मण्डी में काफी मात्रा में धान की फसल पहुंच चुकी है।
हरियाणा सरकार द्वारा कैंद्र द्वारा निर्धारित एमएसपी द्वारा कपास व धान की फसलों की खरीद की जा रही है। जिसमें प्रमल किस्म धान की 41780 क्विंटल, 1509 किस्म धान की 7620 क्विंटल, डीबी किस्म की धान की 1365 क्विंटल व बासमती यानि 1121 किस्म की धान सहित कुल 1 लाख 2 हजार 190 क्विंटल की खरीद हो चुकी है।
लोहारी राघो में प्रचेज सैंटर पर 6 नवम्बर से कोटन कारपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा खरीद कार्य आरम्भ किया जा चुका है। वहां भी अब तक 1421 क्विंटल कपास की खरीद की जा चुकी है। मण्डी में किसी भी किसान को किसी प्रकार की दिक्कत ना आए। इसके लिए सभी इंतजाम किए गए है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2U1ghax