वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सौम्याजूल ने की बैठक - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 7 November 2020

वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सौम्याजूल ने की बैठक

पूरे देश के 20 करोड़ से अधिक वनवासियों की सेवा में समर्पित और उनकी एकमात्र प्रतिनिधि संस्था वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सौम्याजूल का ऐतिहासिक नगरी हांसी के प्रवास पर स्थानीय डाॅ. हेडगेवार भवन में बैठक का आयोजन किया गया। भारत माता के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर बैठक का आगाज किया गया। बैठक में सौम्याजूल ने कहा कि वनवासी कल्याण आश्रम की स्थापना सन् 1952 में बाला साहब देशपांडे द्वारा की गई थी।

तब से लेकर अब तक कल्याण आश्रम निरंतर रूप से वनवासी लोगों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। वर्तमान में 1100 पूर्णकालिक व 1400 अंशकालिक कार्यकर्ता उनके कल्याण के कार्यों में लगे हुए हैं। उनकी शिक्षा के लिए 5 हजार से अधिक स्कूल व 248 हॉस्टल स्थापित किए हैं। ताकि वनवासी क्षेत्र के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर समाज की मुख्य धारा में शामिल हो सकें। उन्होंने कहा कि 50 हजार से अधिक एकल विद्यालय, चिकित्सालय, मंदिर व खेल केंद्र खोले गए हैं।

हरियाणा में भिवानी व फरीदाबाद में हॉस्टल संचालित किए जा रहे हैं, जहां पूर्वोत्तर क्षेत्र के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। देश में 21000 से अधिक प्रोजेक्ट वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा चलाए जा रहे हैं। बैठक में वनवासी कल्याण आश्रम की जिला इकाई के अध्यक्ष कमलेश कुमार गर्ग ने यहां के कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। बैठक में कल्याण आश्रम के अखिल भारतीय सहनगरीय कार्य प्रमुख व क्षेत्रीय संगठन मंत्री भगवान सहाय, क्षेत्रीय नगरीय कार्य प्रमुख जयभगवान सहित रामअवतार सिंह, धर्मवीर रतेरिया, मनजीत जांगड़ा, राजेंद्र गर्ग एडवोकेट, सुशील गुप्ता, गौरव भारतीय, मनमोहन शर्मा, जगदीश धमीजा, पुनीत शर्मा, वीरेंद्र सोनी आदि सदस्य मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वनवासी कल्याण आश्रम के सदस्यों की बैठक में विचार रखते मार्गदर्शक।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n4cXaZ

ADD











Pages