करनाल शुगर मिल में पेराई सत्र 10 नवंबर से होगा शुरू - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 3 November 2020

करनाल शुगर मिल में पेराई सत्र 10 नवंबर से होगा शुरू

दि करनाल सहकारी चीनी मिल लिमिटेड के नए पेराई सत्र की शुरुआत 10 नवंबर को की जाएगी। किसानों को हर तरह की सुविधाएं मिलेगी। मिल प्रबंधन ने किसानों को मिल में अधिक से अधिक गन्ना लाने के लिए जागरुक करना शुरू कर दिया है।
डीसी निशांत कुमार यादव मंगलवार को शुगर मिल की बोर्ड कमेटी की मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। बैठक में सर्वसम्मति से कई फैसले लिए गए, जिनमें किसानों की सुविधा के लिए किसान विकास केंद्र खोला जाएगा। इस केंद्र में किसानों को खाद, बीज उपलब्ध करवाया जाएगा। बैठक में एमडी शुगर मिल अदिति ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए मिल द्वारा कई प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं। मिल घाटे से उबरे, इसके लिए मिल द्वारा कई अहम फैसले लिए गए हैं। करनाल मिल उत्पादन के मामले में पिछले कई वर्षों से प्रथम रहा है। इस बार भी करनाल चीनी मिल प्रथम रहेगा, इसके लिए उन्होंने आश्वासन दिया है। बैठक में कॉलोनी की सड़क की मरम्मत के लिए भी अनुमति दी गई है। इस सड़क पर करीब 24 लाख रुपए खर्च आएगा। बैठक में मिल में गोदामों की रिपेयर के लिए भी फैसला लिया गया है। गोदामों की रिपेयर पर करीब 5 लाख रुपए खर्च आएगा। सभी बोर्ड सदस्यों की सहमति से निर्णय लिया कि जो भी मिल में कार्य हो वह कमेटी के माध्यम से हों, हर लेन-देन परचेज की कमेटी बनाई जाए ताकि पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को नया मिल का नवीनीकरण करके सौगात दी है। आने वाले समय में यह मिल बनकर तैयार हो जाएगी। इस मौके पर सुरेंद्र शर्मा बड़ौता, ओमपाल, पवन कल्याण, जोगिंद्र सिंह, प्रकाश चंद, सुदेश कल्याण, संजय कुमार, प्रदीप कुमार, गुरमीत सिंह, राजपाल सहित शुगर मिल के अधिकारी उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
करनाल. शुगर मिल की बोर्ड कमेटी की मीटिंग में डीसी आदेश देते हुए। फोटो भास्कर


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34RrTTz

ADD











Pages