करनाल से निकलने वाले गंदे नाले ने एक बार फिर घरौंडा क्षेत्र के किसानों को नुकसान पहुंचाया है। गांव फैजलीपुर माजरा का नाला टूटने के कारण गंदा पानी आसपास के कई खेतों में घुस गया। इन खेतों में गेहूं की फसल बोई गई थी, किसानों का कहना है कि नाले के पानी ने उनकी मेहनत को बर्बाद कर दिया। नाला टूटने की सूचना के बाद विधायक हरविंद्र कल्याण सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
इंद्री एस्केप से निकलने वाला गंदा नाला घरौंडा विधानसभा के किसानों की परेशानी का कारण बना हुआ है। हर साल नाला टूटने से किसानों की मेहनत पानी में मिल जाती है। बुधवार की रात फैजलीपुर माजरा के पास एक बार फिर गंदा नाला टूट गया। जिससे किसानों की लगभग 12 एकड़ में बोई गई गेहूं की फसल में पानी भर गया। जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। विधायक हरविंद्र कल्याण ने किसानों की बात काे सुना और पानी की निकासी के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35Mozd2