प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ऋण भुगतान प्रक्रिया की धीमी रफ्तार पर उपमंडलाधिकारी ने बैंक प्रबंधकों पर नाराजगी जाहिर की है। उपमंडलाधिकारी ने सभी बैंक प्रबंधकों को एक सप्ताह के अंदर लंबित ऋण प्रार्थना पत्रों को निपटाने के निर्देश जारी किए है, स्ट्रीट वेंडरों को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ मिल सके।
एसडीएम डाॅ. पूजा भारती ने वीरवार को एसडीएम कार्यालय में पीएम स्वनिधि योजना को लेकर नपा अधिकारियों व बैंक प्रबंधकों के साथ समीक्षा बैठक की। पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण के लिए 237 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए है, जिसमें से बैंकों द्वारा 78 ऋण स्वीकृत किए गए है और अब तक केवल मात्र 34 रेहड़ी चालकों को ही बैंक द्वारा लोन का भुगतान किया गया है।
जिस पर एसडीएम ने नाराजगी जाहिर की और कहा कि बैंक प्रबंधक कछुए की चाल से कार्य कर रहे हैं, जोकि सही नहीं है। सैकड़ों लोग लोन के लिए अप्लाई कर रहे है और बैंकों द्वारा महज कुछ लोगों को ही भुगतान किया गया है। एसडीएम सख्त निर्देश जारी किए कि सभी बैंक प्रबंधक एक सप्ताह के अंदर लंबित ऋण आवेदनों को निपटाएं।
स्वच्छता अभियान के तहत विश्व शौचालय दिवस मनाया
गांव कबुलपुर खेड़ा में स्वच्छता अभियान के तहत विश्व शौचालय दिवस मनाया गया। इस दौरान लोगों को शौचालय के प्रयोग के प्रति जागरूक किया गया, जिनके घरों में शौचालय नहीं हैं। जोकि उन लोगों का मूलभूत अधिकार है। कार्यक्रम का आयोजन बेहतर पोषण और स्वास्थ्य में सुधार के तथ्य पर बल देते हुए शौचालय के महत्व पर पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कबुलपुर खेड़ा सरपंच रजवंत कौर के आवास पर किया गया। कार्यक्रम का संचालन ग्राम सचिव राजेंद्र दूहन ने किया। स्वच्छता अभियान की खंड समन्वयक रूबी नरवाल ने कहा कि शौचालय दिवस वैश्विक स्वच्छता संकट से निपटने हेतु प्रेरित करने वाला एक महत्वपूर्ण दिवस है। जिसे विश्व शौचालय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36U1BQf