प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के चेयरमैन एवं उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने गोद लिए गांवों के विकास पर चर्चा की। उन्होंने झुंडपुर के लिए 181.34 लाख रुपए और ग्यासपुर के विकास के लिए 90.20 लाख रुपए का अनुमोदन किया। लघु सचिवालय में शनिवार को हुई समीक्षात्मक बैठक में डीसी ने कहा कि दोनों गांवों का सर्वांगीण विकास करवाया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग एकजुटता व बेहतरीन तालमेल के साथ कार्य करें।
गोद लिए गए दोनों गांव मुरथल खंड के अंतर्गत आते हैं। उन्होंने कहा कि इन गांवों का सर्वे करवाया जा चुका है, जिसके तहत विभिन्न विभागों के अंतर्गत विकास कार्य चिन्हित किए गए हैं। निगम के आयुक्त जगदीश शर्मा, एसडीएम विजय सिंह व सुरेंद्रपाल, नगराधीश उदय सिंह, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सुभाषचंद्र, परियोजना अधिकारी संगीता गौड़, एक्सईएन पंकज गौड़, एक्सईएन भूपेंद्र सिंह, जेसी शर्मा आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2J3kUPa