उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम मरम्मत काे लेकर सप्ताह में दाे दिन निर्धाारित करेगा। रोहतक रेंज के चीफ इंजीनियर ने पूरी तरह से फाल्ट समाप्त करने के आदेश जारी किए हैं। गर्मी में औसतन प्रतिदिन करीब साढ़े तीन सौ शिकायतें निगम को फाल्ट से संबंधित मिलती है। जिसमें अधिकतम 200 शिकायतें ही अटेंड हो पाती है। सोनीपत सर्कल में साढ़े तीन लाख उपभोक्ता हैं। जिन्हें तीन डिवीजन और 15 सब डिवीजन के माध्यम से बिजली की आपूर्ति की जाती है। इन उपभोक्ताओं के लिए जिले भर में साढ़े चार सौ से अधिक 440 केवीए, 220 केवीए और 132 केवीए सहित 33 केवीए के पावर हाउस और 11 केवीए फीडरों की स्थापना की गई है।
सोमवार को शनिवार को होगी मरम्मत
रेंज के चीफ इंजीनियर वीएस मान ने आदेश दिया है कि प्रतिदिन मरम्मत के नाम पर लगाए जाने वाले कट को बंद किया जाए। इसके लिए दिन निर्धारित किया जाए। उसी दिन सूची बनाकर सभी एसडीओ से परमिट के लिए आवेदन लिया जाए। इन सभी को तय समय के लिए ब्रेकडाॅउन दिया जाए।
साथ ही यह भी निश्चित किया जाए निश्चित समय में मरम्मत का कार्य पूरा किया जा सके। उन्होंने मरम्मत के लिए सोमवार और शनिवार के दिन दोपहर 12 से चार बजे तक का समय मरम्मत के लिए निर्धारित करने का आदेश दिया है। जिसके तहत मॉडल टाउन सब डिवीजन में शनिवार को मरम्मत का कार्य किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36VZGLk