डेढ़राज माेहल्ले में मकान का ताला तोड़कर 1 लाख रुपए व गहने चुराए - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 17 November 2020

डेढ़राज माेहल्ले में मकान का ताला तोड़कर 1 लाख रुपए व गहने चुराए

शहर के डेढ़राज माेहल्ले में एक मकान का ताला तोड़कर चोर एक लाख रुपए की नकदी और गहने चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात का उस समय पता चला, जबकि महिला शाम को घर पहुंची। शहर थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। हनुमान गली डेढ़राज माेहल्ला निवासी आशा लता ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने मकान में अकेली रहती है।

16 नवंबर को वह मकान को सही तरीके से बंद कर अपनी बेटी के घर रोहतक गई हुई थी। जब वह शाम को वापस आई तो देखा कि उसके मकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर जब अलमारी संभाली तो उसमें से एक लाख रुपए और सोने-चांदी के गहने गायब मिले। उसने आरोप लगाया कि दिन में ही कोई अज्ञात व्यक्ति मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गया और रुपए तथा गहने चोरी कर ले गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kAbZSc

ADD











Pages