डेढ़ वर्ष बाद भी जींद रोड पर नाले का निर्माण अधूरा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 17 November 2020

डेढ़ वर्ष बाद भी जींद रोड पर नाले का निर्माण अधूरा

जींद रोड पर करीब डेढ़ वर्ष बाद भी नाला का पुनर्निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ हैं। निर्माण एजेंसी द्वारा नाले का निर्माण कराने के लिए नई अनाज मंडी के मुख्य गेट के सामने खुदाई का कार्य किया हुआ है। इससे मंडी के सामने जाम लगता है। वहीं, नाला का निर्माण कार्य धीमी गति से चलने से जींद रोड कॉलोनी के लोगों के साथ-साथ मंडी में फसल लेकर आने वाले किसान जाम लगने से परेशान है। लोगों ने एसडीएम ने नाला का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की है।

जींद रोड पर पानी निकासी के लिए करीब छह साल पहले बनाए नाला का लेवल ठीक नहीं था। नाले की निकासी भी ड्रेन में नहीं की गई थी। इससे नाला ओवरफ्लो होकर पानी सड़क पर भर जाता था। जींद रोड को चोड़ा करने का कार्य किया तो निर्माण एजेंसी ने लेवल ठीक करने के लिए नाला का पुनर्निर्माण कार्य शुरू कर दिया। एजेंसी ने सड़क निर्माण कार्य पूरा कर दिया, लेकिन नाला का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हुआ है।

नई अनाज मंडी से आरओबी तक नाला का कार्य बीच-बीच से अधूरा पड़ा हुआ है। नाला का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से दुकानदार, कॉलोनी निवासी और मंडी में फसल लेकर आने वाले किसान परेशान हैं। किसान प्रवेश, नरेश, राजबीर, सूरजभान का कहना है कि मंडी के मुख्य गेट के सामने ही नाला का निर्माण के लिए गड्ढा खोदा हुआ है। एजेंसी द्वारा अवरोधक भी नहीं लगाए हुए हैं। जिससे वाहन चालकों को पता चल सके कि निर्माण कार्य चल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Construction of drain on Jind Road incomplete even after one and half year


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lFNqEF

ADD











Pages