ड्राई फ्रूट्स के दाम हुए कम, खरीदारी में 20 से 25% की कमी आई, लोगों का रुझान गिफ्टिंग की ओर बढ़ा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 13 November 2020

ड्राई फ्रूट्स के दाम हुए कम, खरीदारी में 20 से 25% की कमी आई, लोगों का रुझान गिफ्टिंग की ओर बढ़ा

दिवाली के माैके पर हर साल ड्राई फ्रूट्स की मांग बढ़ जाती है। इस बार बाजार में लाेग ड्राई फ्रूट्स की खरीदारी ताे कर रहे हैं। लेकिन दुकानदारों की उम्मीद के मुताबिक मांग कम है। बाजार में मांग की कमी होने की वजह से ड्राई फ्रूट्स की कीमताें में भी गिरावट आई है। ज्ञानचंद एंड काे के संचालक रुपेन ने बताया कि इस बार ड्राई फ्रूट्स के रेट कम हुए हैं।

क्रास राेड-5 स्थित नानक स्टाेर के संचालक राजीव वाेहरा ने बताया कि बाजार में इस बार सप्लाई तो है लेकिन डिमांड कम है। 20 से 25 प्रतिशत की कमी आई है। इस वजह से ड्राई फ्रूट्स के दाम कम हुए हैं। इस बार जो लोग खरीदारी करते दिख रहे हैं, वो खुद के लिए ले रहे हैं,जबकि पहले लोग गिफ्ट देने के लिए भी ऑर्डर करते थे।

गिफ्टिंग की डिमांड

ड्राई फ्रूट विक्रेता अर्पण ने बताया कि लाेग गिफ्टिंग में ड्राई फ्रूट्स देना पसंद कर रहे हैं। पहले जैसी बात ताे नहीं है, काॅर्पाेरेट गिफ्टिंग की मांग कम है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Price of dry fruits reduced, shopping decreased by 20 to 25%, people moved towards gifting


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38InS6i

ADD











Pages