कदम फाउंडेशन ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 13 November 2020

कदम फाउंडेशन ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली

कदम फाउंडेशन के तत्वाधान में संस्था की चेयरपर्सन एवं बाल कल्याण समिति अम्बाला की सदस्य रेखा शर्मा की अगुवाई में संस्था ने ओपन शेल्टर होम के स्टाफ के साथ मिलकर जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के साथ दिवाली मनाई। सभी बच्चों को मिष्ठान और दिये, मोमबत्ती वितरित की गई। माैके पर रेखा शर्मा, महिला विंग प्रधान ऋतु मल्होत्रा और उप प्रधान महिला विंग बिंदु खन्ना ने सभी को ग्रीन दिवाली मनाने के लिए प्रेरित किया।

संस्था की ट्रस्टी रेखा बांगा, फाउंडर ट्रस्टी देवीदयाल शर्मा, चांदनी शर्मा, मीनाक्षी भूटानी, रेनु शर्मा, धवल, शीनू, डिविजनल बाल कल्याण अधिकारी मनीषा खन्ना, जिला बाल कल्याण अधिकारी शिवानी, एसडी कॉलेज की एनएसएस यूनिट के प्रोग्राम अधिकारी जीनत मदान व तेजिंद्र सिंह माैजूद रहे।

क्लब ने बुर्जगाें, मरीजाें व राेटरी स्टाफ के साथ मनाई दिवाली

राेटरी क्लब ऑफ अम्बाला की तरफ से दिवाली के माैके पर प्राेजेक्ट किया गया। प्राेजेक्ट के दाैरान ओल्ड एज हाेम, ब्लाइंड इंस्टीट्यूट, विकलांग स्विंग स्कूल, महावीर दल अस्पताल में मरीजाें और राेटरी अम्बाला कैंसर व जनरल अस्पताल में स्टाफ के साथ दिवाली मनाई। माैके पर क्लब के प्रधान सीए विजय गुप्ता, पूर्व प्रधान कैप्टन बलदेव सिंह, पूर्व प्रधान केके जैन और सीए अकांशु सिंघल उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दिवाली सेलिब्रेट करते क्लब के सदस्य।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ivgtw5

ADD











Pages