सोनीपत में प्रधान बने संदीप शर्मा, अनूप दहिया को 220 मतों के अंतर से हराया - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 6 November 2020

सोनीपत में प्रधान बने संदीप शर्मा, अनूप दहिया को 220 मतों के अंतर से हराया

बार एसोसिएशन के चुनाव में संदीप शर्मा (स्वीटी) ने जीत दर्ज की। उन्होंने निर्वतमान प्रधान अनूप दहिया को 220 मतों के अंतर से हराया है। जबकि उप प्रधान पद पर नीरज मलिक ने अपने प्रतिद्वंदी को 352 वोटों से हराया। सचिव पद पर हिम्मत सिंह दहिया ने संदीप दलाल को हराकर चौधर हासिल की। इसके अलावा खजांची पद महेश त्यागी व सह सचिव पद के लिए अधिवक्ता गीता रानी के नाम पर पहले ही सहमति बन चुकी है। वहीं निवर्तमान प्रधान अनूप दहिया ने बार काउंसिल के आदेशों की अवहेलना का आरोप लगाया है।

शुक्रवार को सोनीपत बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए मतदान हुआ। शाम साढ़े 4 बजे तक मतदान संपन्न हो पाया, जिसके बाद वोटों की गिनती शुरू की गई। प्रधान पद के लिए लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे अनूप दहिया को इस बार हार मिली। आमने-सामने की टक्कर में संदीप शर्मा (स्वीटी) ने उन्हें 220 मतों से हराया। प्रधान पद के लिए कुल 871 वोट डाले गए थे। बार में मतदान के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। उपप्रधान पद के लिए नीरज मलिक व निखिल सिंघल चुनाव लड़ रहे थे। जिनमें नीरज मलिक ने 352 मतों से जीत दर्ज की। वहीं सचिव पद के लिए हिम्मत सिंह दहिया ने संदीप दलाल को 81 मत से हराया।

अनूप दहिया ने लगाया बार काउंसिल के आदेशों की अवहेलना का आरोप

निवर्तमान प्रधान अनूप दहिया ने बार काउंसिल के आदेशों की अवहेलना का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बार काउंसिल ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 28 मतों की सूची भेजी थी, जिन्हें मत सूची में जोडऩे के निर्देश दिए थे। लेकिन आदेश नहीं माने गए। इधर, चुनाव अधिकारी सुखबीर गुलिया ने कहा कि उनके पास बार काउंसिल से कोई आदेश नहीं पहुंचे हैं। पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई है।

खरखौदा में सुरेश दहिया बने प्रधान

खरखौदा बार एसोसिएशन चुनाव में सभी 5 पदों पर सर्वसम्मति हो गई है। जिसके में खरखौदा बार एसोसिएशन प्रधान सुरेश दहिया, उप प्रधान नवीन कुमार भौरिया, सचिव सत्यजीत, सह सचिव प्रवीन पाराशर, कोषाध्यक्ष मोहित कौशिक पर सर्वसम्मति हो गई है। प्रधान पद के नामांकन रामभगत दहिया, सुरेश दहिया, कमल शर्मा व सुरेंद्र कुमार ने किया था जिनमें से रामभगत दहिया, कमल शर्मा व सुरेंद्र कुमार ने अपने नामांकन वापस ले लिए। जिससे केवल एक नामांकन ही प्रधान के लिए बचा है, जो सुरेश दहिया का है। उप प्रधान के लिए अनिल धनखड़ व नवीन कुमार ने नामांकन किया था। जिसमें से अनिल धनखड़ ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसी तरह से नवीन भौरिया के नाम पर उप प्रधान के लिए सर्व सम्मति बन गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sandeep Sharma became head in Sonepat, defeating Anoop Dahiya by a margin of 220 votes


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jZHIMo

ADD











Pages