
भाजपा नेता पूर्व पार्षद हरीश शर्मा ने 13 साल पहले 2007 में 3 दिन धरने देकर जीटी रोड पर फ्लाईओवर के नीचे जो तहसील कैंप मोड़ पर कट खुलवाया था, रविवार को उनका शव उसी कट के पास न्याय के लिए 4 घंटे रखा गया। शव उठा भी तो पुलिस की बर्बरता के बीच। रात 8:40 बजे जब पुलिस लाठियां भांज रही थी तो परिजन जैसे-तैसे शव उठाकर ले गए। 2000 में तहसील कैंप एरिया में पार्षद चुने गए हरीश पर 14 मुकदमे हुए, सब के सब मुकदमे उन्होंने पब्लिक के लिए झेले। उन पर तत्कालीन तहसीलदार सुरेश ने एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज करवा दिया था। मामला तब भी पब्लिक की रजिस्ट्री का था। आज भी अपने कार्यकर्ता के लिए ही पटाखा विवाद में फंसे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UUvDha