जुआरियों की गिरफ्तारी के विरोध में ग्रामीणों ने किया पथराव, 3 पुलिसकर्मी घायल, 24 उपद्रवी हिरासत में - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday 15 November 2020

जुआरियों की गिरफ्तारी के विरोध में ग्रामीणों ने किया पथराव, 3 पुलिसकर्मी घायल, 24 उपद्रवी हिरासत में

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में रविवार को एक गांव में जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इस पथराव में तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। साथ ही पुलिस की एक सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों द्वारा उपद्रव करने की सूचना मिलते ही 6 थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और हल्का बल प्रयोग करते हुए उपद्रव करने वाले करीब 24 ग्रामीणों को चिन्हित कर हिरासत में ले लिया गया। मौके पर फोर्स मुस्तैद है।

जुआरियों की गिरफ्तारी से नाराज थे ग्रामीण

यह मामला डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुसमिलिया का है। दरअसल, शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि यहां पर बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। जिस पर डकोर पुलिस ने छापा मारकर कई लोगों को गिरफ्तार किया था और उन्हें हिरासत में लेकर डकोर कोतवाली ले आई थी। इस गिरफ्तारी के विरोध में ग्रामीणों ने महिलाओं के साथ मिलकर जाम लगा लिया। जिसकी सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची।लेकिन नाराज ग्रामीणों ने पुलिस वालों पर पथराव शुरू कर दिया। जिससे एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। पथराव में पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। दो पुलिसकर्मी बाइक से मौके पर पहुंचे। वे भी पथराव में घायल हुए।

इस घटना के बाद आलाधिकारी घटना स्थल पर 6 थाना क्षेत्रों की पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने बवाल करने वाले लोगों को चिन्हित कर 24 लोगों को हिरासत में ले लिया। इस बीच पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

पुलिस के अधिकारी ने क्या कहा?
उरई के क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि दिवाली की रात और सुबह के समय कुछ लोगों को जुआ खेलते हुए डकोर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम लगा दिया था। उसी दौरान उनकी डायल 100 और बाइक से सिपाही निकल रहे थे। जिन पर ग्रामीणों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस घटना में 3 पुलिसकर्मी घायल हैं। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो जालौन की है। मौके पर पुलिस का कड़ा पहरा है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3psksdQ
via IFTTT

ADD











Pages