ऐतिहासिक गोल चौक पर लगी हाई मास्ट लाइटें बंद, 3 राज्यों के वाहन चालक झेल रहे परेशानी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 20 November 2020

ऐतिहासिक गोल चौक पर लगी हाई मास्ट लाइटें बंद, 3 राज्यों के वाहन चालक झेल रहे परेशानी

शहर में हरियाणा बनने की सिल्वर जुबली पर स्थापित ऐतिहासिक गोल चौक नगर परिषद प्रशासन की लापरवाही के चलते अंधेरे में डूबा हुआ है। यहां लाखों रुपए से लगाई गई हाई मास्ट लाइटें काफी समय से बंद पड़ी है। अब स्मॉग के दौरान जरूरत के बावजूद लाइट ऑन नहीं होने से आसपास के दुकानदारों और देश की राजधानी सहित तीन राज्यों से आने-जाने वाले वाहन चालकों को रोजाना रात को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शहर में गुजरने वाले नेशनल फोरलेन हाईवे 9 और नेशनल हाईवे 54 की क्रॉसिंग पर बने ऐतिहासिक सिल्वर जुबली गोल चौक पर प्रकाश और सौंदर्यीकरण के लिए हाई मास्ट लाइट लगाई हुई है लेकिन पिछले काफी समय से इन लाइटों को नगर परिषद प्रशासन की लापरवाही के चलते बंद किया हुआ है। इससे शहर में पंजाब राजस्थान और हरियाणा में सिरसा दिल्ली की ओर से आने वाले सभी वाहन चालकों को शहर की बदहाल अवस्था का आभास हो रहा है वहीं रोजाना गुजरने वाले वाहन चालकों और दुकानदारों को हाई मास्ट लाइट लगी होने के बावजूद अंधेरे में परेशानी और चोरी की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

शहर के सबसे व्यस्त नेशनल हाईवे क्रॉसिंग होने के चलते यहां रात में काफी ट्रैफिक रहता है और लंबी दूरी की बसों के आवागमन के चलते यात्रियों का भी रात में आना जाना इसी चौक से होता है। इसके चलते हाई मास्ट लाइट बंद करने से लोगों में रोष बना हुआ है। इसके अलावा गोल चौक व आसपास के डिवाइडर पर पशुओं का जमावड़ा भी रहता है। इसी प्रकार नहीं लगाई जा रही चौटाला रोड और पहले से लगी सिरसा मलोट हाईवे पर आधी लाइटें भी बंद रखी जा रही है।

इस बारे में नगर परिषद ईओ सुमन लता ने बताया कि यह तकनीकी मामला है और इस बारे में जानकारी नहीं है। चौटाला हाईवे पर लगाई जा रही लाइटों का निरीक्षण अभी तक नहीं किया गया है वहीं तकनीकी शाखा के एक्सईएन राकेश पूनिया ने बताया कि हाई मास्ट लाइटें क्यों बंद करने का कोई आदेश नहीं है। इस बारे में रिपोर्ट लेकर इन्हें तुरंत ऑन करवाया जाएगा अन्य लाइटें भी जहां लगाई जा रही है उन्हें जल्दी शुरू कराया जाएगा। जहां पुरानी लाइटें हैं उन्हें भी ऑन करवाया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
High mast lights closed at historic Gol Chowk, drivers from 3 states are facing trouble


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35QX16d

ADD











Pages