
प्रदेश में शनिवार को कोरोना के 2045 नए मरीज मिले। जींद के 4 डॉक्टरों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इससे संक्रमितों की कुल संख्या 1,80,871 हो गई है। 24 घंटे में 16 लोगों की मौत हुई है। हिसार में सर्वाधिक 5, भिवानी में 3, फरीदाबाद, रेवाड़ी में 2-2, गुड़गांव, सिरसा, करनाल, फतेहाबाद में 1-1 मरीज की जान गई है। मृतक संख्या 1934 हो गई है। एक दिन में 1638 मरीज ठीक हुए हैं। कुल 1,62,814 लोग ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मरीज बढ़कर 16,123 हो गए हैं।
अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ पार
देश में मरीजों का आंकड़ा 85 लाख के करीब पहुंच गया है। 78,59,310 ठीक हो चुके हैं। रिकवरी दर बढ़कर 92.48% हो गई। शनिवार को एक हफ्ते में दूसरी बार 40 हजार से कम मरीज मिले। 24 घंटे में दुनिया में सबसे ज्यादा 1,248 मौतें अमेरिका में हुईं। वहां, एक दिन में सर्वाधिक 132,540 मरीज मिले। इससे कुल मरीज 1 करोड़ पार हो गए। इस आंकड़े तक पहुंचने वाला वह पहला देश है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I9lFpf