अज्ञात जानवर ने बाड़े में घुसकर किया हमला, 44 भेड़ें मरी हुई मिलीं - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 12 November 2020

अज्ञात जानवर ने बाड़े में घुसकर किया हमला, 44 भेड़ें मरी हुई मिलीं

यमुना से लगते गांव गढ़पुर टापू में गुरुवार रात को किसी जानवर ने गांव के ओमप्रकाश के बाड़े में भेड़ों को शिकार बना लिया। ओमप्रकाश ने बताया कि वह रात 9 बजे भेड़ों को बाड़े में छोड़कर गया था। सुबह 6 बजे अाया तो भेड़ें करीब 44 भेड़ें मरी थीं और कई घायल हैं। कइयों को बुरी तरह से नोचा गया है और पेट का हिस्सा भी गायब मिला अंदर से आंंते निकली हुई थी।

उसका कहना है कि पिछले साल उसकी भेड़ों पर हमला हुआ था। तब से वह रात को निगरानी रखता था। साल भर अभी तक कोई घटना नहीं हुई तो वह निश्चिंत हो गया था। दो चार दिन से ही उसने ध्यान नहीं दिया। इससे उसका लाखों का नुकसान हुआ। सरपंच सुरेश ने बताया कि यमुना से लगता एरिया होने से भेड़िए जैसा खतरनाक जानवर हो सकता है। उन्होंने इसको लेकर प्रशासन से मांग की थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सूचना पर पशु चिकित्सकों की टीम पहुंची। इसमें क्षेत्रीय डॉक्टर और इंद्री से आए डॉक्टरों ने घायल व भेड़ों का इलाज किया।

मेरे पास गढी बीरबल का अतिरिक्त चार्ज भी है
स्टाफ से पता चला है कि गढ़पुर टापू में भेड़ों के बाड़े में किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया है। इसमें 44 भेड़ें मरीं हैं। उनको दांत लगे हैं। ये कुल 17 भेड़ है। पोस्टमार्टम के बाद किस जानवर ने हमला किया, इसके बारे में कुछ सुराग मिल सकता है। -डॉ. विकास, जीवीएच इंचार्ज कलसौरा

हमारी टीम मौके पर गई थी। पीओपी के माध्यम से पग मार्क लिए हैं। कुत्ते के पग मार्क हैं। ग्रामीणों को अपने जानवरों को कुत्तों से बचाने के लिए सचेत रहने की सलाह दी है। - सुल्तान सिंह, इंस्पेक्टर, वाइल्डलाइफ




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36zbtPt

ADD











Pages