ऋषि नगर स्थित श्मशान घाट में एलपीजी संचालित शवदाह गृह को मेयर गौतम सरदाना ने साेमवार काे श्मशान भूमि ट्रस्ट को समर्पित किया।
मेयर और निगम आयुक्त अशोक गर्ग की मौजूदगी में पुलिस द्वारा लाए गए अज्ञात शव का अंतिम संस्कार किया गया। जेई प्रवीन चाैहान ने बताया कि 100 किलाे की डेडबॉडी के संस्कार करने पर 17 किलाेग्राम एलपीजी खर्च हाेगी। शव के अंतिम संस्कार में 45 मिनट लगेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39huc4O