निगम में माेबाइल नं. पर आईं शिकायतों में सबसे ज्यादा बिल्डिंग ब्रांच की पेंडिंग - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 23 November 2020

निगम में माेबाइल नं. पर आईं शिकायतों में सबसे ज्यादा बिल्डिंग ब्रांच की पेंडिंग

नगर निगम के माेबाइल नंबर पर भेजी जा रही शिकायताें की निगम कमिश्नर अशाेक गर्ग ने समीक्षा की। जब से शहरवासियाें के लिए नगर निगम ने माेबाइल नंबर जारी किया है, तभी से इस नंबर से लिंक साेशल साइट्स पर करीब 500 से ज्यादा शिकायत अा चुकी हैं।

सितंबर महीने से अब तक 45 से ज्यादा शिकायतें पेंडिंग हैं। इनमें सबसे अधिक शिकायतें बिल्डिंग ब्रांच की है पेंडिंग है।

अधिकारियाें ने बताया कि अकेले बिल्डिंग ब्रांच की 30 से अधिक शिकायतें पेंडिंग हैं। जिनमें अधिकतर अतिक्रणम की है। समीक्षा के दाैरान कमिश्नर ने अलग-अलग शाखाओं के अधिकारियों के साथ बैठक की। निगम आयुक्त ने पेंडिंग पड़ी समस्याओं को दो से तीन दिन में समाधान करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने कहा कि साेशल साइट्स के माध्यम से आनी वाली समस्याओं का समय पर समाधान किया जाये।

शिकायतकर्ता को साेशल साइट्स के माध्यम से प्रोग्रेस रिपोर्ट या स्टेटस बताएं। शहरवासी नगर निगम के माेबाइल नंबर 8607237884 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। बैठक में एक्सईएन एचके शर्मा, एक्सईएन जयवीर सिंह डूडी, एक्सईएन संदीप सिहाग, बीआई सुमित ढांडा व बीआई धर्मेंंद्र यादव मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2J26SgU

ADD











Pages