बारिश के बाद 5 गांवों की बिजली गुल, लोग परेशान, 10 से अधिक खंभे गिरे, कर्मचारी लाइनों को कर रहे ठीक - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 17 November 2020

बारिश के बाद 5 गांवों की बिजली गुल, लोग परेशान, 10 से अधिक खंभे गिरे, कर्मचारी लाइनों को कर रहे ठीक

तीन दिन पहले हुई तेज बारिश के बाद पांच गांवों में तीन दिन से ही बिजली सप्लाई बंद पड़ी है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि रविवार शाम को हुई तेज बारिश के बाद संगतपुरा स्थित 33 केवी पावर के फीडरों की लाइन पर पेड़ गिर गए। इसके कारण 12 से अधिक गांवों में बिजली प्रभावित हो गई, लेकिन कुछ गांव में 8 घंटे बाद बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई और पांच गांवों में 3 दिन से बिजली सप्लाई बंद पड़ी है। इंटल कलां गांव के पास भी बिजली की मेन लाइन पर पेड़ गिर गया, जिसके कारण कई गांव में बिजली प्रभावित हो गई।

पांच गांवों में बिजली प्रभावित होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी पशु पालकों को हुई। पशु पालकों को पशुओं के लिए पेयजल सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण बाहर से पानी लाना पड़ा और सुबह-सुबह होने वाले कामकाज पूरी तरह से प्रभावित रहे। इस दौरान गांव के काफी लोगों ने जेनरेटर का सहारा लिया और कुछ ने पेयजल के लिए कैंपरों का सहारा लिया। बिजली कर्मचारी बिजली लाइन को ठीक करने में तो लगे हैं, लेकिन लाइन टूटने से कई टेक्नीकल फॉल्ट आ गए हैं। इसके कारण पूरी लाइन को चेकआउट किया जा रहा है। जिससे बिजली सप्लाई बहाल होने में समय लग रहा है।

हैंडपंप से पानी भरने के लिए लग रही भीड़
गांवों में लगे हैंडपंप से पानी भरने के लिए दिनभर भीड़ लगी रहती है। कई बार नंबर लगाने को लेकर आपस में कहासुनी भी हो रही है। जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पोल को ठीक करने में आ रही परेशानी
तेज बारिश व तेज हवा चलने के कारण 10 से अधिक बिजली पोल कंडम हो गए हैं, जिनके स्थान पर नए पोल लगाए जाएंगे। इसके लिए नए पोल का इंतजाम किया जा रहा है। इसके बाद मेन लाइन बिजली नई तार लगाई जाएगी और इसके बाद लोकल लाइन को चेकआउट किया जाएगा। अभी पोल को ठीक करने में ही काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Power failure in 5 villages after rain, people upset, more than 10 poles fell, staff doing fine


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fb8sZj

ADD











Pages