जन शिक्षा अधिकार मंच हरियाणा व जन स्वास्थ्य अभियान की जिला कमेटियों ने मेडिकल कॉलेजों की फीस बढ़ाेतरी के विरोध में नायब तहसीलदार के माध्यम से सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति के जिला सचिव सोहनदास ने व जन शिक्षा अधिकार मंच हरियाणा अपने साथ जुड़े हजारों शिक्षकों, बुद्धिजीवियों, डॉक्टरों, महिलाओं, अभिभावकों और विद्यार्थियों के साथ मिलकर हरियाणा सरकार द्वारा मेडिकल काॅलेजों पर थोपे गए।
फीस-वृद्धि के नियमों का पुरजोर विरोध करते हुए मांग करती है कि इसे तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए, क्योंकि मेडिकल काॅलेजों में इन प्रावधानों के लागू होने से आम आदमी मेडिकल शिक्षा से बिल्कुल वंचित रह जाएगा, क्योंकि हरियाणा सरकार ने फीस 20 गुना के लगभग बढ़ा दी है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग डॉक्टर की पढ़ाई से दूर रह जाएगा। इस मौके पर सुनील कंडेला, रिटायर कर्मचारी संघ के छज्जू राम नैन, रामफल दलाल, रणधीर कुंडू मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kFcyKs