सुलतानपुर के रहने वाले रिटायर्ड रेलवे कर्मी नरेश कुमार के बलदेव नगर स्थित एसबीआई के खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 54 हजार रुपए निकल गए। उन्हाेंने बताया कि एटीएम कार्ड उनके पास ही था और मोबाइल पर भी बैंक डिटेल किसी से साझा नहीं की। उन्हाेंने खाता बंद कराकर पुलिस काे शिकायत दी। बलदेव नगर पुलिस ने धोखाधड़ी व अमानत में खयानत की धाराओं में केस दर्ज किया है।
नरेश कुमार के मुताबिक वह अप्रैल में धूलकोट स्टेशन से रिटायर हुए हैं। उनके बैंक खाते से 28 अगस्त से 1 सितंबर के बीच पहले 5-5 हजार रुपए की 3 ट्रांजेक्शन हुई। इसके बाद 4 बार 1-1 हजार रुपए निकले। 1 सितंबर को 35 हजार रुपए निकले। जब उन्हें खाते से निकली रकम के बारे में पता चला ताे 1 सितंबर को ही खाता बंद करा दिया। बैंक को जानकारी दी गई। बैंक मामले की जांच कर रहा है और उसे बुलाया भी गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IhoDse