10 नवंबर मंगलवार तक काॅलेजाें में द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थी फीस भर सकेंगे। काेराेना के कारण लाॅकडाउन में हाॅयर एजुकेशन ने बिना परीक्षा लिए द्वितीय व तृतीय वर्ष में विद्यार्थियाें काे प्रमाेट कर दिया था। विद्यार्थियाें काे प्रमाेट करने के बाद एडिड व सेल्फ फाइनांस्ड काॅलेजाें ने सरकार से मांग की थी कि प्रमाेट किए गए विद्यार्थियाें की फीस भरवाने के लिए अनुमति दी जाए।
इसके बाद हायर एजुकेशन ने 27 अक्टूबर तक फीस भरने की अनुमति दी थी। अब फीस भरने की तारीख काे आगे बढ़ाया गया है। फीस भरने के बाद काॅलेज विद्यार्थियाें की ऑनलाइन कक्षा लगाने के लिए डिटेल तैयार करेगा। जिले में 14 से ज्यादा काॅलेज हैं। इनमें गवर्नमेंट, एडिड औरर सेल्फ फाइनांस्ड काॅलेज शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k5yi1S