जिले के 58 हजार 330 परिवारों ने अभी तक नहीं करवाया है अपना पहचान पत्र अपडेट : एडीसी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 20 November 2020

जिले के 58 हजार 330 परिवारों ने अभी तक नहीं करवाया है अपना पहचान पत्र अपडेट : एडीसी

दादरी के अतिरिक्त उपायुक्त राहुल नरवाल ने सभी जिलावासियों से अपना परिवार पहचान-पत्र नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर बनवाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि सरकार की ओर से सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ इसी पहचान-पत्र के माध्यम से दिया जाएगा। राहुल नरवाल शुक्रवार को अपने कार्यालय में परिवार पहचान-पत्र से संबधित आयोजित की गई बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर में फैमिली आईडी बनवाने का काम नि:शुल्क किया जा रहा है। इसकी अलग से कोई फीस नहीं है। परिवार का एक व्यक्ति सभी सदस्यों के आधार कार्ड और बैंक खाता की कॉपी ले जाकर यह आईडी बनवा सकता है। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि दादरी जिला में एक लाख 14 हजार 749 परिवार रहते हैं। इनमें से 56 हजार 419 परिवारों ने अपनी फैमिली आईडी अपडेट करवा ली है और 58 हजार 330 परिवारों ने अभी तक अपनी आईडी को अपडेट नहीं करवाया है।

इसलिए सभी नागरिक एक बार सीएससी सेंटर मेें जाकर अपनी फैमिली आईडी को देख लें और इसमें कोई संशोधन करवाना है तो उसे शीघ्र करवा लें। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि फैमिली आईडी तो सभी परिवारों की ऑनलाइन परिवार पहचान-पत्र पोर्टल पर बनी हुई हैं। किंतु अभी उनमें काफी त्रुटियां हैं। उदाहरण के तौर पर किसी का नाम गलत है या आधार कार्ड नंबर गलत लिखा गया है या फिर बैंक खाता का नंबर नहीं है। ये त्रुटि परिवार का ही कोई शिक्षित व्यक्ति सीएससी में जाकर सही करवा सकता है और उसके बाद ही उसे सही फैमिली आईडी माना जाएगा।

इस कार्य के लिए सभी बीएलओ की भी हर बूथ पर ड्यूटी लगाई गई है। इसलिए कोई भी नागरिक बीएलओ से अपनी आईडी का फार्म भरवाकर उसे सीएससी से ठीक करवा सकता है। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को यह अभियान 31 दिसंबर से पहले पूरा करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम डाॅ. विरेंद्र सिंह ने कहा कि परिवार पहचान पत्र भी हर परिवार के लिए एक जरूरी दस्तावेज हो गया है। इसलिए फैमिली आईडी बनवाना हर नागरिक के लिए आवश्यक कार्य हो गया है।

इसके लिए नागरिकों को जागरूक करने का अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक राजेश्वर मुदगिल, जिला शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश सभ्रवाल, जिला सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिकारी अमित लांबा, परियोजना अधिकारी दीवान सिंह श्योराण, नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी मनोज यादव, सचिव प्रशांत पाराशर, सीएससी प्रभारी विक्रम यादव, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुभाष शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fhlTHv

ADD











Pages