शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस ने रोड सेफ्टी क्लब फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल द्वारा शहर में लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत लोगों को नो पार्किंग क्षेत्र में अपने वाहन खड़े नहीं करने के लिए बताया गया। इसके साथ ही नो पार्किंग के बोर्ड भी शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए।
ट्रैफिक थाना प्रभारी दलवीर सिंह ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़ा करने से सारा दिन शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके लिए लोगों को अपने वाहन पार्किंग क्षेत्र में ही खड़े करने चाहिए। रोड सेफ्टी क्लब से प्रवीण गर्ग ने बताया कि अगर हम अपने वाहन पार्किंग क्षेत्र में ही खड़ा करेंगे तो ना तो खुद को परेशानी होगी और ना ही आमजन को परेशानी होगी आमजन की सुविधा के लिए हमें अपने वाहन पार्किंग क्षेत्र में ही खड़े करने चाहिए। इससे हमारे समय और धन दोनों की बचत होगी।
इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के प्रधान जयभगवान मस्ताना ने बताया कि इसी कड़ी में अभियान चलाकर दुकानदारों को भी इस मुहिम से अवगत कराएंगे और उन्हें भी अपने ग्राहकों को पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने के लिए जागरूक करेंगे। कार्यक्रम के दौरान रोड सेफ्टी क्लब की जिला संयोजिका प्रियंका प्रजापत रोड सेफ्टी क्लब के बाढड़ा अध्यक्ष अमित जाखड़, सोनिया जांगड़ा, मोनिका, शबनम सोनी, मुकेश बंसल, डॉक्टर बी एन वर्मा इत्यादि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fhGeMN