पटवारी 5 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 19 November 2020

पटवारी 5 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार

इंद्री हलके के चकबंदी पटवारी परमजीत को स्टेट विजिलेंस टीम ने 5 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गुरुवार को कोर्ट में पेश करके आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। विजिलेंस के करनाल थाने में आरोपी परमजीत के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्टेट विजिलेंस करनाल से डीएसपी सुनील कुमार के नेतृत्व में एएसआई सूबे सिंह, एएसआई नफे सिंह, एएसआई बिजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल बलदेव सिंह की टीम ने आरोपी परमजीत को कश्यप धर्मशाला से बुधवार शाम को गिरफ्तार किया। गांव नगल राजपूत जिला सहारनपुर के इरशाद ने स्टेट विजिलेंस को सूचना दी थी कि इंद्री हलका चकबंदी पटवारी परमजीत उसका काम नहीं कर रहा है। आरोप है कि पटवारी पांच हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। यदि पांच हजार रुपए नहीं देंगे तो वह काम नहीं करेगा।

इस सूचना के आधार पर विजिलेंस टीम ने पूरी प्लानिंग के तहत पांच हजार रुपए के नोटों पर रंग लगाकर किसान के साथी को दिए। पटवारी ने जैसे ही पैसे लिए और टीम ने उसके पास से वही नोट बरामद कर लिए। हाथ धुलवाकर देखा गया तो पानी का कलर भी लाल हो गया। आरोपी पटवारी परमजीत वासी गांव देवीनगर सेक्टर-3 पंचकूला के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपी की ड्यूटी करनाल में चल रही थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Patwari arrested red handed for taking bribe of 5 thousand


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UKXtwx

ADD











Pages