नाबालिक के साथ तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 19 November 2020

नाबालिक के साथ तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

उपमंडल के एक गांव में तीन युवकों द्वारा एक नाबालिग युवती के साथ देसी कट्टे की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवती के पिता की शिकायत पर बिछोर थाना पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़ित पिता ने बताया कि गत 12 नवंबर की रात को तालीम, फरमान व सुयेब उसकी नाबालिग बेटी को देसी कट्टे की नोक पर जबरन घर से उठा ले गए। जिसके बाद आरोपियों ने उसकी बेटी से बारी-बारी दुष्कर्म किया। बेटी के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर वह जब मौके पर पहुंचा तो आरोपी उन्हें देख कर भाग गए।

पीड़ित पिता ने बताया कि आरोपी तालीम ने उन्हें देसी कट्टा दिखाते हुए धमकी दी कि अगर कोई कार्यवाही की तो वह उनकी बेटी को जबरन उठाकर ले जाएगा। पीड़ित पिता ने बताया कि वह गरीब मजदूर है और अपनी बेटी की इज्जत की खातिर वह चुप रहा। लेकिन आरोपी युवक लगातार उन्हें उनकी बेटी के अपहरण व जान से मारने की धमकी देते रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Three youths charged with gangrape with minor, case registered


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lLWyI8

ADD











Pages