हर माह आता था 700 से 800 रुपए बिल, अब आया 63 हजार 923 - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 18 November 2020

हर माह आता था 700 से 800 रुपए बिल, अब आया 63 हजार 923

उपमंडल क्षेत्र के कई गांवों में आए बिजली बिल हर बार से ज्यादा आने के विरोध में विभिन्न गांवों के लोगों ने सब डिविजन 2 के बाहर धरना दे दिया। धरने में गांव जयसिंहपुर, जबाला और रंगरूटीखेड़ा के लोग शामिल हुए। इसकी अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के उपप्रधान छत्रपाल सिंधड़ ने की। इस दौरान लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने पर पहुंचे जयसिंहपुर निवासी आजाद सिंह के घर का बिजली का बिल 63 हजार 923 आया हुआ है। जबकि हर बार 700 से 800 रुपए ही आता था।

वहीं धरने पर पहुंचे लोगों का बिजली का बिल 6 हजार से लेकर 15 हजार के ‌बीच था। ग्रामीणों की समस्या सुनने के लिए बिजली निगम के एसडीओ सुनील कुमार धरने पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। भाकियू नेता छत्रपाल सिंधड़ ने एसडीओ को दो दिनों में बढ़कर आए बिलों को सही करने का अल्टीमेटम दे ‌दिया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर दो दिन में यह बिल ठीक नहीं होकर आए तो असंध करनाल नेशनल हाईवे पर गांव जयसिंहपुर में जाम लगाया जाएगा।

भाकियू उपप्रधान छत्रपाल सिंधड़ ने कहा कि सर्दी के मौसम में बिजली के बिल कई गुना बढ़े हुए हैं और गरीब व्यक्ति इन बढ़े हुए बिलों को नहीं भर सकता। उन्होंने कहा कि जब तक बिलों को ठीक नहीं किया जाता। तब तक कोई भी किसान बिल नहीं भरेगा। इस अवसर पर सेवा सिंधड, रघुवीर सिंह, सत्यवान, आजाद सिंह, ददेल सिंह, दिलबाग जबाला, रामकुमार जबाला, अमरदीप, रामेश्वर, जरनैल सिंह , सुल्तान, बलवान, सुखबीर, प्रदीप सहित अन्य मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
700 to 800 rupees bill used to come every month, now came 63 thousand 923


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pIrFqc

ADD











Pages