जिले के गांव मंचूरी को लाल डोरा मुक्त करने की तैयारी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 18 November 2020

जिले के गांव मंचूरी को लाल डोरा मुक्त करने की तैयारी

खंड मूनक की ग्राम पंचायत मूनक को लाल डोरा मुक्त करने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही गांव को लाल डोरा मुक्त किया जाएगा। अब ग्राम सचिव राकेश भोला, ग्राम सचिव अमित अहलावत समेत सरपंच प्यारे द्वारा ड्रोन से किए गए सर्वेक्षण का जमीनी स्तर पर मिलान भी किया जा रहा है। अब ग्राम सचिव राकेश भोला की अध्यक्षता में टीम गांव के लाल डोरे की परिधि के अंदर तमाम गलियों, संपत्तियों, नालियों, खाली प्लाॅटों तथा पंचायत अधीन तमाम जमीन का सर्वेक्षण कर रही है।

जिन तस्वीरों को ड्रोन में माध्यम से लिया गया उन्हीं के आधार पर बुधवार को आधार कार्ड से जोड़ने की प्रक्रिया अमल में लाई गई। ग्राम सचिव राकेश भोला ने बताया कि ग्रामीणों को उनकी जमीन का मालिकाना हक देने के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मूनक राजेश शर्मा के आदेशानुसार यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि उनके साथ ग्राम सचिव अमित अहलावत और सरपंच प्यारे लाल और प्रतिनिधि सुखजीत लाल ने ग्रामीणों के आधार कार्ड मंगवाए व ड्रोन द्वारा बनाए गए नक्शे से डोर टू डोर मिलान करना शुरू किया।

ग्रामीण रामावतार, जगदीश चंद, सोनू, अमित, राकेश आदि ने बताया कि लाल डोरा मुक्त होने से उन्हें खुशी है। उन्हें अपनी जमीन का मालिकाना हक मिलेगा। ग्राम सचिव अमित अहलावत ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक नवंबर 2018 को सभी गांवों को लाल डोरे से मुक्त करने की घोषणा की थी, जिसके तहत अब मूनक खंड के गांव मंचूरी को भी लाल डोरा मुक्त होने का अवसर मिल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Preparations for liberating Lal Dora of village Manchuri in the district


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HhQEiU

ADD











Pages