
कोरोना महामारी के कारण करीब आठ माह से खड़ी किलोमीटर स्कीम की बसों को बुधवार से चलाया जाएगा। गोहाना सब डिपो से सात बसें चलेंगी। इन बसों को चंडीगढ़ और दिल्ली रूट पर चलाया जाएगा। इससे चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों के लिए रोडवेज बसों को चलाया जाएगा। परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए किलोमीटर स्कीम के अंतर्गत बसें चलाई हुई हैं।
योजना के अनुसार बसों पर चालक एजेंसी का होगा और कंडेक्टर रोडवेज विभाग का होगा। कोरोना महामारी के कारण बसों का संचालन बंद कर दिया था। अनलॉक होने के बाद अधिकारियों ने धीरे-धीरे सभी बसों को सड़कों को उतार दिया। गोहाना सब डिपो में करीब 40 बसें हैं। इनमें से 38 बसों को लोकल और लंबे रूटों पर चलाया जा रहा है। रेलवे ने अभी सवारी गाड़ियां नहीं चलाई हैं।
इसलिए लोगों के पास आने-जाने के लिए रोडवेज बस ही विकल्प है। त्योहार पर यात्रियों की संख्या भी बढ़ गई। मुख्यालय ने अधिकारियों ने किलोमीटर स्कीम की बसों को भी चलाने का निर्णय लिया था। ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सकें। इन बसों को पहले भी लंबे रूट पर ही चलाया जाता था। अब फिर से इन बसों को लंबे रूट पर ही चलाया जाएगा।
किलोमीटर स्कीम की 10 बसों को गोहाना सब डिपो पर भेजा गया था। लॉकडाउन में सोसायटी ने पांच बसों के डिपो बदलवा लिए थे। जिसके बाद डिपो में पांच ही बसें रह गई थी। जबकि गोहाना डिपो में बसों की संख्या कम हो गई हैं। यात्रियों को सुविधा देने के लिए सोनीपत डिपो ने स्कीम की दो बसों को गोहाना डिपो में भेजा है। इन बसों को लंबे रूट पर चलाया जाएगा।
किलोमीटर स्कीम की बसों को बुधवार से चंडीगढ़ व दिल्ली रूट पर चलाया जाएगा। कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई हैं। बसों को अधिकारियों द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार ही चलाया जाएगा। बसों के चलने से चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा। -राकेश सैनी, डीआई, सब डिपो, गोहाना
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UOWc7P