चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग के सहायक निदेशक डॉ. राजेंद्र कड़वासरा ने कहा कि वर्तमान समय में मानवाधिकार परिषद हरियाणा जिले में कार्यरत अन्य सभी सामाजिक संस्थाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत के रूप में कार्य कर रही है जो अपने गठन से लेकर अब तक न केवल कोरोनाकाल में सहायक सिद्ध हुई है अपितु देश प्रदेश की सबसे बड़ी कुरीति नशे के खिलाफ वार करने में भी बलशाली भूमिका निभा रही है।
वे शनिवार को संस्था की ओर से चौधरी देवीलाल टाउन पार्क के समीप आयोजित जागरूकता शिविर में उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। संस्था के प्रदेशाध्यक्ष तरुण भाटी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष गुरवेश सिवाच सहित तमाम पदाधिकारियों की पीठ थपथपाते हुए कहा कि उन्होंने अपनी संस्था के गठन के अल्प समय में ही सामाजिक सेवाओं खासकर नशाखोरी एवं भ्रष्टाचार को दूर करने में जो मिसाल कायम की है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सब इंस्पेक्टर राधेश्याम ने भी संस्था की नशाखोरी को दूर करने में चलाई गई मुहिम की प्रशंसा करते हुए संस्था पदाधिकारियों की प्रशंसा की।
सीडीएलयू के डीन ने किया जेसीडी की स्टेरलाइजिंग मैजिक मशीन का अवलोकन
जेसीडी विद्यापीठ स्थित जेसीडी इंजीनियरिंग कॉलेज में मैकेनिकल विभाग के सहायक प्रोफेसर इंजीनियर गंगा सिंह की ओर से बनाई गई स्टेरलाइजिंग मैजिक मशीन का अवलोकन चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी के डीन ऑफ कॉलेजेस डॉ. दिलबाग सिंह ने किया। उन्होंने मशीन की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया और इंजीनियर गंगा सिंह के प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार गुप्ता, प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश, मैकेनिकल विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार उपस्थित थे। जेसीडी विद्यापीठ की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. शमीम शर्मा ने बताया कि इस मशीन का प्रयोग छात्रों के संस्थान में प्रवेश के समय उनके प्रयोग की वस्तुओं को वायरस रहित करने में किया जाएगा। जिससे कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3365mkM