रिटायर्ड कर्मचारी संघ की शनिवार को कोर्ट कॉलोनी स्थित पटवार भवन में जिला स्तरीय कन्वेंशन का आयोजन किया गया। बैठक में रिटायर्ड कर्मचारियों के लंबित पड़े पैंशन केसों को लेकर रोष जाहिर किया गया। संघ सदस्यों ने फैसला लिया कि सभी विभागों में लंबित पड़े पेंशन केसों को अधिकारी से मुलाकात कर भिजवाने का काम किया जाएगा।
इसी के साथ सरकारी विभागों में हो रही निजीकरण के विरोध में 26 नवंबर को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का फैसला लिया गया। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के राज्य महासचिव राजेंद्र सिंह अहलावत व सवकर्मचारी संघ के जिला प्रधान मदनलाल खोथ ने कहा कि सरकार में न तो रिटायर्ड कर्मचारियों की सुनवाई है और न ही मौजूदा कर्मचारियों की।
सभी में सरकार के खिलाफ रोष है। कर्मचारियों को उचित मांगों को भी सरकार नहीं मान रही। इसी को लेकर 26 नवंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। इस हड़ताल में मौजूदा व रिटायर्ड कर्मचारी शामिल होकर सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष जाहिर करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kU0NQD