एक दीया शहीदों के नाम हुई प्रतियोगिता में जींद की हर्षिता ने हासिल किया तृतीया स्थान - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 17 November 2020

एक दीया शहीदों के नाम हुई प्रतियोगिता में जींद की हर्षिता ने हासिल किया तृतीया स्थान

पहला कदम फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नेतृत्व में निर्णायक मंडल ने एक दिया शहीदों के नाम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसका परिणाम घोषित किया गया। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वशिष्ठ ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को संस्कार देना था। ताकि वो अपने घर, परिवार, समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को समझे और साथ ही उन देशभक्तों को याद रखे जिनके कारण से हम आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं।

इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से 60 बच्चों ने भाग लिया, बच्चों के साथ साथ माता-पिता ने भी रुचि दिखाई और इस प्रकार से बच्चों को प्रेरित करने के लिए पहला कदम फाउंडेशन कि सराहना की। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गुरुग्राम से कीर्ति, द्वितीय स्थान कुरुक्षेत्र से तेजस मित्तल, तृतीय स्थान जींद से हर्षिता ने प्राप्त किया। संस्था ने विजेता बच्चों को ई-सर्टिफिकेट से सम्मानित किया है।

अमृतलाल बने गुरु तेगबहादुर धर्मशाला के प्रधान

रोहतक रोड स्थित गुरु तेगबहादुर धर्मशाला का चुनाव ओमप्रकाश चौहान की अध्यक्षता में किया गया। इसमें सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे। ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि अमृतलाल प्रधान, अजीत सिंह को सचिव, मनोज को कोषाध्यक्ष, महाबीर सिंह को सूबेदार मेंबर, नंदकिशोर शर्मा को मेंबर, हवा सिंह को पंच मेंबर, बलवान सिंह को मेंबर नियुक्त किए गए। नव नियुक्त प्रधान अमृतलाल ने कहा कि जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसको ईमानदारी से निभाया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jind's Harshita achieved the third place in a competition named after a martyr


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UDvM8E

ADD











Pages