पति ने मारपीट कर घर से निकाला, सामान निकालते हुए गाड़ी से घसीटा; आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 17 November 2020

पति ने मारपीट कर घर से निकाला, सामान निकालते हुए गाड़ी से घसीटा; आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सेक्टर-40 थाना क्षेत्र में विवाद होने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं, यह व्यक्ति अपनी पत्नी को गाड़ी से काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। महिला घायल हो गई। इलाके के लोगों की मदद से महिला ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने महिला को सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

मूलरूप से प्रयागराज निवासी शुभांगी त्रेहान ने बताया कि उनकी शादी जनवरी 2008 में साउथ सिटी-1 निवासी वंक्शू कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही उनका पति व ससुराल के अन्य सदस्य उसे परेशान करते थे। अक्सर दोनों पति-पत्नी में मारपीट होती थी। दिवाली से एक दिन पहले वंक्शू ने शुभांगी को घर से निकाल दिया। उसे घर से अपना सामान लेने के लिए भी महिला हेल्प लाइन की मदद लेनी पड़ी।

इस बीच 16 नवंबर को शुभांगी अपने इंडियन बैंक सेक्टर-31 में लॉकर खोलने का आवेदन करने गई थी। तभी बैंक में वंक्शू व उसका भाई हर्षित आ गए और बैंक अधिकारी को दिया गया आवेदन छीनकर फाड़ दिया। उसके बैग से गाड़ी की चाबी निकाल ली और गाड़ी ले जाने लगे।

इस दौरान शुभांगी ने गाड़ी में रखा सामान निकालने का प्रयास किया तो उन्होंने गाड़ी चला दी और उसे काफी दूर तक घिसटती हुई चले गए। कुछ दूर जाकर उसके चलती गाड़ी से गिरने पर वंक्शू ने उस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। उसके शोर मचा देने पर वह फरार हो गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32TqzOM

ADD











Pages