सरकार कम बच्चों वाले स्कूलों को बंद कर मिड डे मील वर्कर को करना चाहती है बेरोजगार - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 17 November 2020

सरकार कम बच्चों वाले स्कूलों को बंद कर मिड डे मील वर्कर को करना चाहती है बेरोजगार

अलेवा ब्लॉक की मिड-डे-मील वर्कर की बैठक मंगलवार को नगूरां के स्थानीय कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता अलेवा ब्लॉक की प्रधान शकुंतला ने की। इसमें मुख्य तौर पर यूनियन के जिला सचिव संदीप जाजवान ने हिस्सा लिया। शकुंतला ने कहा कि देश का मजदूर व गरीब आदमी इस समय भारी संकट में है। भाजपा द्वारा देश में दोबारा सता में आने के बाद भी मिड डे मील वर्कर्स के मानदेय में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई।

सस्ती व मुफ्त शिक्षा के मूलभूत अधिकार से गरीब परिवारों को बाहर किया जा रहा है। सरकार कम बच्चों वाले स्कूलों को बंद कर मिड डे मील वर्कर को बेरोजगार करना चाहती है। उन्हाेंने कहा कि स्कूल में सफाई का काम, पीयन का काम, घास कटवाने, पौधे लगाने से लेकर स्कूल मे चल रहे निर्माण कार्यों में भी मजदूरी करवाई जा रही है।

उन्हें सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक स्कूलों में रहने के लिए मजबूर किया जा रहा है। बहुत सी वर्कर्स को स्कूल में बच्चे कम होने का बहाना बनाकर काम से हटाया जा रहा है। यही नहीं बहुत से स्कूलों में कईं-कई महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। मिड-डे-मील अपनी मांगों को लेकर आगामी 26 नवंबर को देशव्यापी हड़ताल में उचाना में बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लेगी। बैठक में मुन्नी, निर्मला, रानी, कांता, गुड्डी, बबली, कमलेश, सुनीता, सुमन व मूर्ति मौजूद रहीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Government wants to close unemployed schools and make mid-day meal workers unemployed


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UyCBIG

ADD











Pages